Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कार्ड प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

7 जुलाई 2022, भोपाल । कार्ड प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ – एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम पर 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्ड संस्था द्वारा मैनेज हैदराबाद के सहयोग से प्रारंभ किया। शिविर के शुभारंभ अतिथि डॉ. राजेश राय संयुक्त आयुक्त मध्यप्रदेश शासन थे। इस अवसर पर कार्ड के चेयरमैन श्री विवेक शर्मा, डॉ. मदुरा रावत, डॉ. स्वाति शर्मा नोडल अधिकारी उपस्थित थे। डॉ. लालचंद यादव समन्वयक कार्ड ने बताया प्रशिक्षण पश्चात कृषि व्यापार के लिए 20 लाख तक ऋण सुविधा रहती है। जिसमें एससी/एसटी एवं महिला को 44 प्रतिशत तथा अन्य को 36 प्रतिशत का अनुदान नाबार्ड द्वारा दिया जाता है।

प्रक्षिशण में डॉ. जे. के. कनौजिया भोपाल, डॉ. पी.के. जागा, डॉ. सोनल अग्रवाल कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा, डॉ. एच.एस. यादव पूर्व कृषि वैज्ञानिक ग्वालियर, डॉ. मनोज भारद्वाज, डॉ. विमलेश कुमार पशुपालन वैज्ञानिकों द्वारा समझाया गया। प्रशिक्षणार्थियों को बुधनी ट्रैक्टर ट्रेनिंग, पवारखेड़ा में अनुसंधान तकनीकी का भ्रमण कराया। सत्र में कार्ड के श्री वीरेंद्र किरार, श्रीमती रसना किरार प्रशिक्षणार्थियों में श्रीमती यदि श्रीवास्तव, सुश्री जया मांझी, श्री शिवम राजपूत, श्री अनिकेत गुप्ता, कैप्टन श्री हिमांशु सोनी, श्री आशीष पाटीदार, श्री नर्मदा परमार आदि छात्रों का सत्र आयोजन में सहयोग रहा।

महत्वपूर्ण खबर:  इस साल सोयाबीन की बुवाई से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile