राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ

29 मई 2025, भोपाल: प्रदेश में 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ –  प्रदेश में वर्ष 2003 तक कुल 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, जो बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो गई है। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। किसानों की अधिक से अधिक आमदनी हो इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। जगह-जगह कृषि मेले लगाए जा रहे है। कृषि मेले लगाकर उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर रही है।

यह बात सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कही। वे  हाटपिपल्या में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले का मक्सी, धार का धार एवं बदनावर को मेट्रोपोलिटियन जोन बनाया गया है। इससे विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन नहीं बेचें। मां नर्मदा के माध्यम से क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्यास बुझाने का कार्य होगा।  प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली, दशहरा पर हर वर्ष मेले लगते है, किंतु राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कृषि मेले भी लगा रही है। माह अक्टूबर में भोपाल में कृषि मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के लिए भी गोपालन को प्रोत्साहन देने के लिए 25 से अधिक गाय पालन वाले किसानों को 25 प्रतिशत अनुदान भी देंगे। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर आए।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement