Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चीता लैण्ड स्केप के समन्वय के लिये अंतरराज्यीय समिति की बैठक

30 नवंबर 2024, भोपाल: चीता लैण्ड स्केप के समन्वय के लिये अंतरराज्यीय समिति की बैठक – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्य-जीव प्रतिपालक की संयुक्त अध्यक्षता में अंतरराज्यीय समिति की बैठक हुई। बैठक में चीता लैण्ड स्केप के प्रबंधन पर मुख्य रूप से चर्चा की गयी। दोनों राज्यों के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, चीता लैण्ड स्केप के सभी प्रभागीय वन अधिकारी एवं भारतीय वन्य-जीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक  एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि बैठक में चीता के छोड़े जाने के लिये एरिया ऑफ कनफ्लिक्ट, एरिया ऑफ को-ऑपरेशन, एरिया ऑफ कंसर्न के विस्तृत रोड मेप पर चर्चा की गयी। साथ ही चीता कार्य-योजना, चीता के लिये आम जनता में जागरूकता, चीता के मुक्त विचरण के लिये एसओपी और दोनों राज्यों के मध्य एमओयू के बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। यह कदम भारत में चीता परियोजना की सफलता को और गति देगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com