बुरहानपुर में कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण
01 जून 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर में कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण – आगामी खरीफ मौसम 2026 के दृष्टिगत कृषकों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ग्राम बोरी बुजुर्ग के कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
उप संचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीराम पाटील एवं शाखा प्रभारी श्री भारत सिंह वास्कले द्वारा ग्राम बोरी बुजुर्ग के 3 कृषि आदान विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों के स्टॉक, बोर्ड , स्टॉक रजिस्टर ,कैश मेमो तथा लाइसेंस संबंधी अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। कमी पाए जाने पर 3 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की गुणवत्ता की जांच हेतु बीजों के 5 नमूने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। साथ ही विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित दरों पर कृषि आदानों का विक्रय करें तथा प्रत्येक विक्रय पर कृषकों को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराएं।
अधिकारियों द्वारा विक्रेताओं को कृषि आदान नियंत्रण आदेश एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान किसानों के हितों को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
उप संचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके ने बताया कि कृषि विभाग किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए सतत् निगरानी कर रहा है। आगामी खरीफ सीजन में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कृषि विभाग ने कृषकों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान क्रय करें, खरीदारी के समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर निकटतम कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक प

