Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश

09 मई 2023, इंदौर: किसानों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश – भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि संबंधित किसान का बैंक खाता आधार से लिंक हो और उस खाते की ई-केवायसी कराई गयी हो।

जिले में ऐसे 14 हजार 666 किसान हैं जिनके बैंक खाते अभी आधार से लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बैंक खातों को आधार से लिंक और ई-केवायसी करवाए। इस संबंध में जिले के सभी तहसीलदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के इंडियन पोस्ट पेंमेंट बैंक के साथ खाता खोलने संबंधी प्रक्रिया करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile