Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

17 मार्च 2022, इंदौर । पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा –  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत समस्त हितग्राहियों का खाता आधार से लिंक कराने के संबंध में शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त का भुगतान हितग्राहियों को आधार से लिंक खातों में ही किया जाएगा।

जिन हितग्राहियों के खाते आधार से लिंक नहीं है, उनके खाते शीघ्र आधार से लिंक करवाना जरूरी है। साथ ही राजस्व अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रभार वाले क्षेत्र के अंतर्गत प्रचार-प्रसार के माध्यम से हितग्राहियों को सूचित करें ताकि समस्त हितग्राही अपने बैंक खाते आधार से लिंक करवा लें।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि यंत्र विकसित करें: डॉ. चंदेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile