Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्ष 2022-23 के बजट के लिए मांगे सुझाव

6 जनवरी 2022, भोपाल । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्ष 2022-23 के बजट के लिए मांगें सुझाव – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बजट केवल आय-व्यय का ब्यौरा नहीं है। जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम है। समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण बजट के माध्यम से ही होता है। आत्म-निर्भर भारत के लिए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति हमारे बजट का उद्देश्य है। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। विशेषज्ञों से भी हम चर्चा कर रहे हैं। लेकिन मैं यह मानता हूँ कि जनता से बड़ा विशेषज्ञ कोई नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के बजट को लेकर संदेश जारी कर कहा है कि – मैं सभी प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि वर्ष 2022-23 का हमारा बजट ऐसा हो जो समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण कर सके। उसके संबंध में अगर आपके मन में कोई सुझाव या विचार हो तो वह जरूर जनवरी के अंत तक एमपी मायगव (MPMYGOV) पर भेजें। आपके हर एक सुझाव का हम अध्ययन करेंगे और जो सुझाव स्वीकार किए जा सकेंगे, उन्हें हम बजट में जोड़ने का प्रयास करेंगे।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile