Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिए निर्देश, गन्ना खरीद का कार्य प्रगति पर

18 दिसंबर 2024, भोपाल: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिए निर्देश, गन्ना खरीद का कार्य प्रगति पर – उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीदी का कार्य प्रगति पर है वहीं ठंड के इस मौसम में गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किए गए है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। दरअसल ठंड के इस मौसम में कोहरा छाया रहता है और ऐसे में दुर्घटनाएं भी हो सकती है।

दुर्घटनाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहनों में लाल व पीले रंगों के रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाने संबंधी निर्देश जारी किए गए है। उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रभु एन. सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 प्रारंभ होने के साथ-साथ चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद का कार्य प्रगति पर है।

गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रभु एन. सिंह ने बताया कि की सड़कों के नियमित यातायात वाहनों पर रिफ्लेक्टर अथवा पीला प्रकाश एवं बल्ब की व्यवस्था दूर से हो जाती है किंतु गन्ना किसानों की बग्गी, बैलगाड़ी, ट्रॉली आदि में प्रायः रिफ़्लेक्टर नहीं लगे होते हैं अथवा गन्ना लादने पर रिफ़्लेक्टर ढक जाते हैं। जिसके कारण वहाँ गन्ना लेकर अपने क्रय केंद्रों अथवा मिल गेट पर सड़क मार्ग से गुजरते हैं तो दूर से दिखाई नहीं पड़ते। जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावनाएं बनी रहती है। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के दोनों कोनों पर 6-6 इंच की लाल एवं पीले रंग की फ्लोरोसेंट पेंट तथा ट्रकों के अगले एवं पिछले बम्फ़र पर लाल एवं पीले रंग की फ्लोरोसेंट पट्टियाँ एवं गन्ना ढुलाई हेतु प्रयुक्त बग्गियों के पिछले हिस्से पर लोहे की पट्टी लगाते हुए उस पर लाल एवं पीले रंग के फ्लोरोसेंट पेंट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गन्ना आयुक्त ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों तथा चीनी मिल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाये जाने का अभियान चलाये और यह कार्य सीजन के दौरान दो से तीन बार किया जाए जिससे पूरे सीजन इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा रहे और सड़कों पर आवागमन के समय दूर से दिखाई दे सके। यह कार्य समस्त चीनी मिलें अपने-अपने क्षेत्र में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com