Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर योजना के तहत संबंधित अधिकारियों को सतत निरीक्षण के निर्देश  

06 नवंबर 2025, उज्जैन: भावांतर योजना के तहत संबंधित अधिकारियों को सतत निरीक्षण के निर्देश –  कलेक्टर श्री  रोशन  कुमार सिंह ने  गत दिनों कलेक्टर कार्यालय सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में भावांतर योजना के  क्रियान्वयन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि भावांतर संबंधित सभी कार्यों पर सभी एसडीएम अपने अनुभागों में लगातार निगरानी रखे। सभी संबंधित अधिकारी जिले की मंडियों का सतत निरीक्षण करें। योजना में कृषकों और व्यापारियों से सतत संवाद बनाकर कार्य करें।      

बैठक में उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने डबल लॉक, सोसायटीज और निजी क्षेत्र के उर्वरक स्टॉक की जानकारी ली। उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक के साथ अनावश्यक टैगिंग ना हो, नकली उत्पाद ना बेचे  जाएं और कालाबाजारी ना हो इसका विशेष ध्यान  दें । सभी सोसायटीज में उर्वरक उपलब्धता मांग के अनुरूप रहे यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर सीसीबी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने दिए।  

 बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस  कुमट , अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौर, श्री शास्वत शर्मा, श्री अत्येंद्र सिंह, सभी एसडीएम और अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित  थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें