Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में मत्स्य विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया  

22 जून 2024, सिवनी: सिवनी में मत्स्य विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया  – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री क्षितिज सिंघल के आदेशानुसार जिले में 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित है। मत्स्य विभाग द्वारा प्रतिबंधात्मक अवधि में मत्स्य आखेट एवं विक्रय तथा परिवहन की रोकथाम के लिए सतत रूप से औचक निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है।        

उप संचालक मत्स्योद्योग ने  गत दिनों स्‍थानीय मत्स्य बाजार का निरीक्षण कर मत्स्य विक्रेताओं को बंद ऋतु के दौरान मत्स्य विक्रय न करने की समझाइस दी । इसके अतिरिक्त थाईलैंड मांगुर तथा बिग हेड मछली के मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के कारण स्थानीय मत्स्य विक्रेताओं को प्रतिबंधित मछलियों का पालन एवं विक्रय न करने की सलाह भी दी गई है।  

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com