Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन की नई किस्मों एवं नवीन तकनीकों के प्रदर्शन प्लाट का किया अवलोकन

11 सितंबर 2026, इंदौर: सोयाबीन की नई किस्मों एवं नवीन तकनीकों के प्रदर्शन प्लाट का किया अवलोकन – केंद्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर में आज सोयाबीन की नवीन किस्मों एवं किसानों के लिए विकसित नवीन कृषि तकनीकों के प्रदर्शन प्लाटों का अवलोकन किया गया। इस दौरान केंद्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. के.एच. सिंह, संयुक्त संचालक कृषि इंदौर संभाग श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्य कृषक प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर श्री शोभाराम चौहान, बीज परीक्षण अधिकारी श्री गजानंद जाट, सहायक संचालक कृषि श्री दिलीप जाट एवं संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दुपारे सहित अन्य अधिकारियों ने सोयाबीन की नई किस्मों के प्रदर्शन प्लाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने संस्थान द्वारा किसानों के लिए विकसित की जा रही नई तकनीकों के ट्रायल फील्ड का भी निरीक्षण किया। साथ ही सोयाबीन उत्पादन को अधिक लाभकारी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के संबंध में संस्थान के निदेशक एवं संयुक्त संचालक कृषि से चर्चा की गई। अधिकारियों ने नवीन किस्मों एवं तकनीकों के प्रदर्शन तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी प्राप्त की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile