राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले में पहली बार केल की खेती का नवाचार

08 मार्च 2025, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में पहली बार केल की खेती का नवाचार – छिंदवाड़ा जिले में हो रही केल की खेती का नवाचार देखने कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह  पहुंचे । विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम उमरड में केल की 8 से 10 एकड़ में खेती श्री कमलनाथ उर्फ घनानंद पटेल पिता भूरेलाल पटेल द्वारा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि केल गोभी वर्गीय कुल की सब्जी है, जो कि ठंडे इलाके में होती है। छिंदवाड़ा जिले में भी इसका होना जिले के लिए एक नई संभावना हो सकती है। इसका प्रयोग सलाद, सब्जी, केल पाउडर आदि के रूप में प्रयोग किया जाता है। विशेष तौर में केल में एंटी कैंसर तत्व, खनिज, कोलेस्ट्रॉल, वजन एवं रक्त शर्करा को कम करने का कार्य करती है। इसे लगाने का उपयुक्त समय मध्य सितंबर से मध्य अक्टूबर के बीच का है। साथ ही इसकी उपज 10 से 12 टन प्रति एकड़ प्राप्त की जा सकती है। बड़े शहरों में इसकी कीमत 200 से 300 रूपये प्रति किलो की दर से है। साथ ही केल पाउडर की कीमत 1500 से 2000 रूपये प्रति किलो तक मिलती है। इसका एक महीने का तैयार रोपा खेत में लगाया जाता है तथा इसकी पहली तुड़ाई रोपाई के 55 से 70 दिन के बाद की जा सकती है।

प्रगतिशील कृषक श्री संदीप रघुवंशी के यहां कलेक्टर श्री सिंह द्वारा हाईटेक नर्सरी एवं हाईटेक विद्युत पंप के साथ ही केल की खेती का अवलोकन किया गया। प्रगतिशील कृषक द्वारा सब्जियों की नर्सरी तैयार कर छिंदवाड़ा जिले के साथ ही अन्य जिलों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस नवाचार से कृषक का वर्ष भर का टर्नओवर एक से डेढ़ करोड़ के बीच होता है। इस दौरान जिले के उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी.शर्मा, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.उईके, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.डी.सी.श्रीवास्तव, वैज्ञानिक सुश्री रिया ठाकुर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी श्री उईके, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री जगन्नाथ कुमरे, श्री सुधीर शर्मा एवं ग्राम के अन्य प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement