Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर जिले में उर्वरक पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध- उप संचालक कृषि डॉ. निगम

04 दिसंबर 2024, जबलपुर: जबलपुर जिले में उर्वरक पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध- उप संचालक कृषि डॉ. निगम – जबलपुर जिले में रबी सीजन में बोनी का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों द्वारा धान फसल की कटाई के बाद गेहूं, मटर एवं अन्‍य रबी सीजन की फसलों की बोनी की जा रही है। किसानों को अपनी फसलों के अच्‍छे उत्पादन के लिए लगातार विभिन्न उर्वरकों की आवश्यकता होती है। जिले में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्‍ध हैं एवं किसानों द्वारा लगातार उर्वरक उठाव भी किया जा रहा है।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास डॉ एस के निगम ने बताया कि वर्तमान में जिले में डबल लॉक केन्‍द्र, विपणन समिति, सहकारी समिति एवं निजी विक्रेताओं के पास 10581 मीट्रिक टन यूरिया, 3801.85 मीट्रिक टन डीएपी, 2532.20 मीट्रिक टन एनपीके, 2714.65 मीट्रिक टन पोटाश एवं 8177.97 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही जिले में वर्तमान में विभिन्न डबल लॉक केंद्रों में 1443.99 मे.टन यूरिया, 2149.75 मे.टन डी.ए.पी., 503.45 मीट्रिक टन एन.पी.के. एवं अन्‍य उर्वरक उपलब्ध है। इन केंद्रों से किसानों को नगद में वितरण कार्य जारी है। वर्ष 2023-24 में रबी सीजन में 01 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2023 तक 21365.36 मे.टन यूरिया, 11136.65 मे.टन डीएपी, 2655.80 मे.टन एनपीके का वितरण हुआ था। इस वर्ष इसी अवधि में 20340.72 मे.टन यूरिया, 10374 मे.टन डीएपी, 5152.41 मे.टन एनपीके का वितरण हो चुका है, जो विगत वर्ष से क्रमश: यूरिया 95 प्रतिशत, डीएपी 93 प्रतिशत एनपीके 194 प्रतिशत है।

जिले को लगातार लग रही विभिन्न कंपनियों की रैकों के माध्‍यम से यूरिया, डीएपी और एनपीके प्राप्त हो रहा है। आगामी समय में एन.एफ.एल. डीएपी की रैक एवं यूरिया की विभिन्न कंपनियों की रैक लगना प्रस्तावित है। आने वाले दिनों में किसानों को गेहूं की फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की आवश्यकता होगी। उपसंचालक कृषि डॉ. निगम ने  किसानों से अनुरोध किया है कि, वे अपनी आवश्यकता अनुसार पूर्व में ही यूरिया का उठाव कर लें ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile


कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com