राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपर सीडर मशीन बनी किसानों के लिए गेम-चेंजर, बेहतर अंकुरण और उत्पादन में बढ़ोतरी  

01 जनवरी 2026, भोपाल: सुपर सीडर मशीन बनी किसानों के लिए गेम-चेंजर, बेहतर अंकुरण और उत्पादन में बढ़ोतरी  मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड में ग्राम बन जागीर के प्रगतिशील कृषक शैलेश पलिया द्वारा शासन की अनुदान योजना के अंतर्गत सुपर सीडर मशीन प्राप्त की गई है।

कृषक द्वारा उक्त मशीन से लगभग 30 बीघा क्षेत्र में गेहूं एवं चने की बोनी की गई है। कृषक पलिया ने बताया कि सुपर सीडर मशीन के उपयोग से खेत की तैयारी बेहतर हुई तथा गेहूं एवं चने की फसलों का अंकुरण अत्यंत अच्छा हुआ है। मशीन से बोनी करने पर बीज की समान गहराई, अवशेष प्रबंधन और नमी संरक्षण में लाभ मिला, जिससे फसल की प्रारंभिक वृद्धि संतोषजनक रही है।

सुपर सीडर जैसी आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों को लागत में कमी, समय की बचत एवं उत्पादन में वृद्धि जैसे लाभ प्राप्त हो रहे हैं, जिससे जिले में उन्नत एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिल रहा है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement