राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को दी योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी

11 जून 2025, सीहोर: किसानों को दी योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी – भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 29 मई से 12 जून तक किसानों के कल्याण को कृषि को उन्नत बनाने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में तीन दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। अभियान के अंतर्गत गठित दलों द्वारा प्रतिदिन जिले के तीन विकासखण्ड की नौ पंचायतों में भ्रमण कर कृषकों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की नवीन योजनाओं, कृषि यंत्रीकरण, खरीफ मौसम की तैयारी बीजोपचार, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के सम्बंध में तकनीकी मार्गदर्शन एवं उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी प्रदान की जा रही है।

Advertisement1
Advertisement

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केके पांडे ने बताया कि अभियान के तहत  इछावर विकासखंड की ग्राम पंचायत नयापुरा, पांगरा खाती और मोगरा, आष्टा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत लसूडिया विजय सिंह पाड़लिया तथा सिद्दीकगंज तथा भैरून्दा विकासखण्ड की गिल्लौर, बड़नगर तथा छीपानेर में कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के दल द्वारा भ्रमण किया गया और किसानों को उन्नत खेती तकनीकों तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसी क्रम में अभियान के तहत 11 जून को इछावर विकासखंड की ग्राम पंचायत बरखेड़ा कुर्मी जमोनिया हटेसिंह तथा भाऊखेड़ी, आष्टा विकासखंड की ग्राम पंचायत खाचरोद खामखेड़ा जतरा एवं पगारिया हाट तथा भैरूंदा विकासखण्ड की गोपालपुर, पिपलानी तथा बाईबोड़ी में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा भ्रमण किया जायेगा। सभी किसानों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदान किये जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन एवं उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement