Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश: किसानों को मिल रहा केंद्र की योजनाओं का भरपूर लाभ, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

16 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: किसानों को मिल रहा केंद्र की योजनाओं का भरपूर लाभ, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश की प्रगति का ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के मामले में मध्यप्रदेश लगातार देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में लागू की जा रही योजनाओं का प्रदेश को अधिकतम लाभ मिला है, और इन योजनाओं ने राज्य के विकास की रफ्तार को तेज किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश को केंद्र की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएँ शामिल हैं, जिनके जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिला है।

किसानों के लिए प्रमुख योजनाओं की सफलता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)

इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के 83 लाख 83 हजार से अधिक किसानों को हर तिमाही ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत है, और सभी पात्र किसान नियमित रूप से इसका लाभ उठा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

 किसानों की फसल उत्पादन में मदद के लिए राज्य में 65 लाख 83 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसके अलावा, पशुपालन और मछली पालन के लिए भी KCC जारी किए जा रहे हैं। पशुपालन के लिए  6 लाख 4 हजार से अधिक और मछली पालन के लिए 1 लाख 77 हजार से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मिले हैं। इसके अलावा,  स्वाइल हेल्थ कार्ड योजना में 7 लाख 79 हजार 651 स्वॉइल हेल्थ कार्ड वितरित कर 77.96 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

स्वामित्व योजना

गाँवों के किसानों को उनकी ज़मीन का मालिकाना हक देने वाली इस योजना के तहत अब तक 29 लाख 99 हजार 23 स्वामित्व कार्ड जारी करने के लक्ष्य के विरूद्ध 23 लाख 50 हजार किसानों को स्वामित्व कार्ड जारी किए जा चुके हैं। साथ ही, 43 हजार से अधिक गाँवों में ड्रोन सर्वे कराकर यह सुनिश्चित किया गया है कि किसान अपनी ज़मीन का सही दस्तावेज़ प्राप्त कर सकें।

इसके अलावा,  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 72 हजार 965 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे किसानों की फसलों को बाजार तक पहुँचाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने बताया कि यह योजना लगभग 100% सफल रही है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं और कृषि कार्यों में सहूलियत हो रही है।

जल जीवन मिशन के तहत 83 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 72 लाख से अधिक घरों तक पानी पहुँचाया जा चुका है।

पीएम स्व-निधि योजना में म.प्र. बना नंबर-वन राज्य

मध्यप्रदेश ने पीएम स्व-निधि योजना में देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 7 लाख 46 हजार 600 लाभार्थियों के लक्ष्य के विरुद्ध 11 लाख 74 हजार 96 लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुँचाया गया है, जिससे 157.25% की उपलब्धि हासिल की गई है। यह योजना छोटे और मध्यम व्यवसायों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

अन्य योजनाओं में म.प्र. की सफलताएँ

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रदेश ने 8 लाख 40 हजार 940 आवास निर्माण के लक्ष्य में से 8 लाख 20 हजार 575 आवास बनाकर 97.58% लक्ष्य प्राप्त किया है। इसी तरह, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 37 लाख 98 हजार 709 आवास निर्माण के लक्ष्य के विरूद्ध 36 लाख 25 हजार 20 आवास निर्माण के साथ 95.43% लक्ष्य हासिल किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में 4 करोड़ 70 लाख 96 हजार 914 आयुष्मान कार्ड जारी करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 4 करोड़ 2 लाख 22 हजार 893 आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे 85.83% लक्ष्य हासिल किया गया है।

इसके अलावा, अमृत सरोवर योजना में 3,900 सरोवर निर्माण के लक्ष्य के विपरीत प्रदेश ने 5,839 सरोवरों का निर्माण कर देश में अपनी अग्रणी स्थिति मजबूत की है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com