राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर: ग्रामीण हाट बाजार में आज पारंपरिक एवं जैविक उत्पादों की होगी विशेष बिक्री

10 जून 2026, इंदौर: इंदौर: ग्रामीण हाट बाजार में आज पारंपरिक एवं जैविक उत्पादों की होगी विशेष बिक्री – जिला प्रशासन, आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण हाट बाजार के समय में 10 जून (बुधवार) के लिए विशेष परिवर्तन किया गया है। ग्रामीण हाट बाजार अपने नियमित समय के स्थान पर सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर पूरे दिन संचालित रहेगा।ग्रामीण हाट बाजार में इस बार मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्राकृतिक, जैविक और पारंपरिक उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। उपभोक्ताओं को सीधे किसानों एवं उत्पादकों से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा।

बाजार में बालाघाट का प्रसिद्ध चिन्नौर चावल, झाबुआ का सफेद मक्का, छिंदवाड़ा की उच्च गुणवत्ता वाली चिरौंजी, नरसिंहपुर (करेली) का प्रसिद्ध गुड़, मंडला के मिलेट्स (श्रीअन्न) एवं उनसे बने उत्पाद, तथा बुरहानपुर के केले से निर्मित विभिन्न उत्पाद और केले के फाइबर से बने वस्त्र आकर्षण का केंद्र रहेंगे।इसके साथ ही ताजा जैविक फल एवं सब्जियां, A2 मिल्क एवं डेयरी उत्पाद, विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक शहद, गोबर से निर्मित पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद, पैशन फ्रूट उत्पाद, तथा डीहाइड्रेटेड फल एवं सब्जियां भी उपलब्ध रहेंगी।

ग्रामीण हाट बाजार में प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प एवं वस्त्र परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां मलबरी सिल्क, टसर सिल्क, बाघ प्रिंट, माहेश्वरी एवं हेम्प (Hemp) से बने पारंपरिक वस्त्रों की विशेष श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बाजार में आते समय अपने साथ कपड़े का थैला अवश्य लेकर आएं, ताकि इस आयोजन को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों, उपभोक्ताओं एवं प्रकृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण हाट बाजार पहुंचकर स्थानीय किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए ग

Advertisements