Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर कलेक्टर ने लक्ष्मीबाई नगर मंडी एवं केंद्रीय भंडार गृह क्रमांक 5 का किया निरीक्षण

21 नवंबर 2024, इंदौर: इंदौर कलेक्टर ने लक्ष्मीबाई नगर मंडी एवं केंद्रीय भंडार गृह क्रमांक 5 का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री आशीष सिंह  बुधवार को लक्ष्मीबाई नगर स्थित कृषि उपज मंडी समिति पहुंचे। यहाँ उन्होंने किसानों एवं व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने सोयाबीन खरीदी का जायजा लिया तथा उचित मूल्य पर उपज खरीदी के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रेडर मशीन लगाये जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, उप संचालक कृषि श्री शिव कुमार राजपूत, उपायुक्त सहकारिता श्री मदन गजभिये, मार्कफेड डीएम श्री अर्पित तिवारी,  मंडी सचिव सहित कृषक गण एवं व्यापारी गण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सोयाबीन विक्रय करने आए किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। मंडी परिसर में मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों एवं व्यापारियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को जाना। व्यापारी एवं किसानों द्वारा बताया गया कि कृषि उपज मंडी परिसर में अतिक्रमण है, उसे हटाया जाए। रात्रिकालीन में असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध हो। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अतिक्रमण हटाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उर्वरक गोदाम का निरीक्षण करते हुए स्टॉक की स्थिति का जायजा भी लिया।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि स्टॉक की उपलब्धता और खपत पर निगरानी रखी जाए। कृषकों को यूरिया एवं डीएपी के लिए किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह केंद्रीय भंडार गृह क्रमांक 5 पहुंचे। यहाँ उन्होंने भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सोयाबीन मशीन से मॉइश्चर जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। श्री सिंह ने तराना स्थित बाबा महाकालेश्वर वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com