राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा के संकेत

06 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा के संकेत – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्यप्रदेश  के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर , शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  कहीं -कहीं ;चंबल, रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – मेहगांव 20.0, गोरमी 17.0, मकसूदनगढ़ 14.6, चितरंगी  13.1,  अलीराजपुर 12.0, रामपुर बघेलान 9.6, अमरकंटक 9.0, देवेंद्र नगर 9.0, सरई 8.2, नागौद 7.4, रौन 6.0,देवसर 5.2, मि होना 5.0, आरोन 5.0, पोहरी 5.0, रीवा-Šजूर 4.2, अमानगंज 4.0, खकनार 3.2, जैसो 3.2, लहार 3.0, सिरोंज  3.0,  खिलचीपुर 2.1, सेवढ़ा  2.0,  कुक्षी  2.0, नईगढ़ी 2.0, पचोर 2.0, मनगवां2.0, बरहाई 1.8, करेरा 1.6, घाटीगांव 1.3, भिंड  1.0, गोहद 1.0,  नरसिंहगढ़  1.0, रायपुर  कर्चुलियान  1.० और  सतना में  0.8  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, गुना, राजगढ़, विदिशा , शि वपुरी, भिंड ,  ग्वालियर ,  दतिया , पन्ना , सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और अनुपपुर जिलों में वज्रपात  / झंझावात के साथ वर्षा  हुई।

मौसमी परिस्थितियां –  वर्तमान में मानसून  ट्रफ ,  मध्य समुद्र  तल पर फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद,खेरी, जलपाईगुड़ी से होकर  उत्तर – पूर्व  की ओर हिमालय की तलहटी के पास अरुणाचल प्रदेश  तक विस्तृत  है। एक ट्रफ उत्तरी  उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से पूर्वी  राजस्थान और उत्तरी गुजरात होकर कच्छ के उत्तरी भागों तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   दक्षिण   मध्य  महाराष्ट्र  और निकटवर्ती क्षेत्रों में  मध्य  समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। 8  अगस्त  के आसपास, एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  के  दक्षिण  बांग्लादेश  और निकटवर्तीय क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, धार, इंदौर,  उज्जैन  और नरसिंहपुर  जिलों में कहीं -कहीं तथा भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच,गुना, अशोकनगर, शि वपुरी,  ग्वालियर, दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर,शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर,टीकमगढ़, नि वाड़ी, मैहर और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी। मप्र के अधिकांश जिलों में कहीं -कहीं  वज्रपात / झंझावात की संभावना  जताई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements