गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन बढ़ाकर मॉनिटरिंग करें – कलेक्टर छतरपुर
20 फरवरी 2026, छतरपुर: गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन बढ़ाकर मॉनिटरिंग करें – कलेक्टर छतरपुर – टीएल प्रकरणों की बैठक सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम, विभागीय अधिकारी, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि 07 मार्च 2026 तक पंजीयन की अंतिम तिथि है, किसानों के गेहंू उपार्जन हेतु पंजीयन बढ़ाने लगातार मॉनिटरिंग करें।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, पीएम आवास में आवेदन,लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाहर प्रकरण ,मध्याह्न भोजन,लंबित एमएलसी , रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि विषयों की भी समीक्षा की गई और कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

