राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरकों में प्रति बोरी 100 रु का इजाफा

 नई  विक्रय दरों से किसानों पर बढ़ा आर्थिक भार

27 मई 2026, इंदौरसिंगल सुपर फास्फेट उर्वरकों में प्रति बोरी 100 रु का इजाफा – म.प्र. राज्य सहकारी  विपणन  संघ , मर्यादित , भोपाल द्वारा गत दिनों हुई  उर्वरक समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कल खरीफ सीजन 2026  के लिए  सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरकों की कृषकों के लिए नकद विक्रय दरें  घोषित कर दी गई । इस साल  सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरकों में प्रति बोरी 100 रु की वृद्धि की गई है , वहीं एसएसपी  ज़िंककेटेड बोरोनेटेड ( दानेदार ) और एसएसपी दानेदार (MgZnBo ) नामक दो नए उर्वरक भी सूची में शामिल किए गए हैं।  नई दरें इस प्रकार हैं।

1  – सिंगल सुपर फास्फेट  ( पाउडर )  565 रु / बोरी।
2 –  सिंगल सुपर फास्फेट ( दानेदार )  605 रु / बोरी।
3 –  बोरोनेटेड सिंगल सुपर फास्फेट  ( पाउडर ) 595  रु / बोरी।
4  – बोरोनेटेड  सिंगल सुपर फास्फेट ( दानेदार ) 635 रु / बोरी।
5 –   ज़िंककेटेड  सिंगल सुपर फास्फेट  ( पाउडर ) 590  रु / बोरी।
6 – ज़िंककेटेड  सिंगल सुपर फास्फेट ( दानेदार ) 630  रु / बोरी।
7 –  एसएसपी  ज़िंककेटेड बोरोनेटेड ( दानेदार )  660  रु / बोरी ।
8 – एसएसपी दानेदार (MgZnBo  )  675  रु / बोरी।

तुलना चार्ट – उर्वरक दरें रुपए में।

image.png

इस वर्ष एसएसपी जिंकयुक्त बोरोनेटेड (दानेदार) और एसएसपी दानेदार (MgZnBo) जैसे दो नए उत्पाद भी सूची में शामिल किए गए हैं, जिनकी प्रति बोरी कीमत क्रमशः ₹660 और ₹675 निर्धारित की गई है।

पुराने कम दर का स्कंध पुराने कम दर से ही विक्रय  करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त दरों में भारत सरकार द्वारा लागू की गई सीजीएसटी एवं राज्य शासन द्वारा एसजीएसटी  सम्मिलित है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements