Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में कृषि शिक्षा की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी

01 सितम्बर 2023, सीकर: राजस्थान में कृषि शिक्षा की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी – संयुक्त निदेशक कृषि विभाग रामनिवास पालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023—24  में  राजस्थान युवा कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन  मिशन तथा पी.एच.डी में कृषि  विषय के साथ अध्ययनरत छात्राओं को देय प्रोत्साहन राशि 5 हजार, 12 हजार, 15 हजार रूपये से बढ़ाकर 15 हजार, 25 हजार तथा 40 हजार रूपये प्रतिवर्ष किये जाने की घोषणा की गई है। 

उन्होंने बताया कि घोषणा की पालना में वर्ष 2023—24 में कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को देय प्रोत्साहन राशि कार्यक्रम की क्रियान्विति के लिए प्रोत्साहन राशि का भुगतान केवल राजस्थान की मूल निवासी ऐसी छात्राओं को ​किया जावेगा जो राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत होगी तथा कृषि विषय में पढ़ाई कर रही है। 

ग​त वर्ष में अनुर्तीण छात्राओं को पुन: उसी कक्षा में प्रवेश लेने पर एवं जिन छात्राओं ने श्रेणी सुधार के लिए उसी कक्षा में पुन: प्रवेश लिया है, तो प्रोत्साहन राशि देय नहीं होगी। प्रोत्साहन राशि के लिए कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को आवेदन करने के लिए ई—मित्र के माध्यम से या छात्रा की स्वयं एसएसओं आईडी से राजकिसान साथी पोर्टल पर आनलाईन सबंधित जिले के संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद को 30 सितम्बर 2023 तक करना होगा । इस के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों को अपना पंजीकरण राज किसान साथी पोर्टल पर कर एक प्रमाण —पत्र ई—सर्टिफिकेट जारी करना होगा। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें