Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर एयरपोर्ट पर नए कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ    

इंदौर एयरपोर्ट पर नए कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ –

17 जून 2023, इंदौर: इंदौर एयरपोर्ट पर नए कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ – इंदौर एयरपोर्ट पर नए कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ सांसद श्री शंकर लालवानी ने किया। इसके साथ ही टर्मिनल की क्षमता दो गुना बढ़कर 60,000 टन सालाना हो गई है। नए टर्मिनल पर 13 करोड़ रूपए की लागत आई है। इंदौर में कार्गो की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए इंदौर विमानतल पर नए कार्गो टर्मिनल की नींव अप्रैल 2022 में रखी गई थी। इस मौके पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के श्री बंटी गोयल, श्री सावन लड्ढा, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता, एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी, एयरलाइन्स के अधिकारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारी उपस्थित थे

सांसद श्री शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि इंदौर व्यवसायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है और यहां से एक्सपोर्ट की भी अथाह संभावनाएं हैं, ऐसे में नए कार्गो टर्मिनल से कारोबार बढ़ेगा। इंदौर में इंडिगो, एयर इंडिया एवं विस्तारा एयरलाइंस कार्गो ऑपेरशन में है। वर्तमान में रोजाना 40 टन सामान का आवागमन इंदौर एयरपोर्ट से होता है। नए कार्गो में लगभग 100 लोग विभिन्न विभाग एवं एयरलाइंस के लिए कार्य करते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बता दें कि इंदौर विमानतल से देश के विभिन्न हिस्सों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ, रायपुर से पेरिशेबल वस्तु, मेडिकल इक्विपमेंट, पोस्ट मेल, मोबाइल, वैक्सीन, हचिंग एग्स, ईकॉमर्स, ऑटो पार्ट्स,  चॉकलेट्स ,, फ्लावर, वेजिटेबल, मेडिकल इक्विपमेंट्स, गोल्ड सिल्वर और अन्य कीमती वस्तुएं आती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )