Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी में किसान को गेहूं बीज 4520 रुपए क्विंटल मिलेगा

रबी 2026-27 के लिए फसलों की बीज दरें तय, अनुदान अलग से देय होगा

लेखक: अतुल सक्सेना

22 अक्टूबर 2026, भोपाल: रबी में किसान को गेहूं बीज 4520 रुपए क्विंटल मिलेगा – म.प्र. शासन ने रबी 2026-27 के लिए प्रमाणित एवं जैविक बीजों की उपार्जन, विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं।  इस वर्ष कृषकों को गेहूं बीज 4520 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। बीज दरों का निर्धारण कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में बीज निगम के प्रस्ताव पर हुई बैठक में लिया गया।  

जानकारी के मुताबिक रबी 2026-27 में किसान को गेहूं की ऊँची जाति 10 वर्ष तक एवं उससे अधिक अवधि का गेहूं बीज 4520 रु. प्रति क्विंटल मिलेगा तथा अनुदान अलग से योजना के तहत दिया जायेगा। वहीं गेहूं की बौनी जाति का बीज 10 वर्ष या उससे अवधि का 4370 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। गेहूं बीज की ऊंची जाति की उपार्जन दर 2900 रु. प्रति क्विंटल तथा बौनी जाति की उपार्जन दर 2750 रु. प्रति क्विंटल तय की गई है। प्रदेश में चने का बीज 8840 रु. क्विंटल, मटर बीज 5960 रु. क्विंटल तथा कृषकों को जौ का बीज 10 वर्ष तक की अवधि का 4100 रु. क्विं. मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रबी बीजों की उपार्जन एवं विक्रय दर ( इकाई- रुपए प्रति क्विं. )

फसलकृषकों के लिए
उपार्जन दर
(
बोनस सहित )
संस्था की सकल विक्रय
दर ( बीज वितरण
अनुदान अलग से देय होगा )
गेहूँ ऊँची जाति ( 10 वर्ष और उससे अधिक )29004520
गेहूँ बोनी जाति ( 10 वर्ष और उससे अधिक )27504370
चना ( 10 वर्ष और उससे अधिक )61008840
चना काबुली ( 10 वर्ष और उससे अधिक )65709320
मटर ( 10 वर्ष और उससे अधिक )41005960
मटर अफ्रीकन ( 10 वर्ष और उससे अधिक )42006060
मसूर ( 10 वर्ष और उससे अधिक )71009870
सरसों ( 15 वर्ष और उससे अधिक )66509400
अलसी ( 15 वर्ष और उससे अधिक )71009870
जौ ( 10 वर्ष और उससे अधिक )23504100
मूंग ग्रीष्मकालीन ( 10 वर्ष और उससे अधिक )900011820
उड़द ग्रीष्मकालीन ( 10 वर्ष और उससे अधिक )840011200
जैविक बीज की दरें
गेहूँ ( 10 वर्ष और उससे अधिक )30004630

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें