Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में गौवंश रक्षा वर्ष में चरनोई से अतिक्रमण हटेगा, गाय के लिए 40 रूपए मिलेंगे

13 जून 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में गौवंश रक्षा वर्ष में चरनोई से अतिक्रमण हटेगा, गाय के लिए 40 रूपए मिलेंगे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 9 अप्रैल 2024 से 29 मार्च 2025 तक गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई l  पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटेगा

मुख्यमंत्री यादव ने गौवंश और गौरक्षा से संबंधित 8 प्रमुख घोषणाएं की हैं, जो भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला की अनुशंसाओं पर आधारित हैं। इन घोषणाओं में प्रदेश की गौशालाओं के श्रेष्ठ संचालन को प्रोत्साहित करना, चरनोई की भूमि से अतिक्रमण हटाना, और दुर्घटनाग्रस्त गायों के लिए हाइड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग व्हीकल की व्यवस्था शामिल है।

प्रति गाय अब 40 रूपए

मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को प्रति गाय 20 रूपए के स्थान पर 40 रूपए की राशि देने की घोषणा की। चारा काटने के उपकरणों पर अनुदान, अधूरी गौशालाओं का निर्माण पूरा करने, नई गौशालाएं आरंभ करने, और गौ-वंश विहार विकसित करने के भी प्रावधान किए गए हैं। सभी गौशालाओं में गौवंश से जुड़ी 26 प्रमुख तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समाजससेवी , दानदाता सम्मानित होंगे

गौरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवियों और दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज को गौशालाओं से जोड़ने के लिए सामाजिक, मांगलिक, और धार्मिक कार्यक्रम गौशालाओं में आयोजित करने का भी आह्वान किया गया है। इसके साथ ही जिलास्तर पर वैज्ञानिक रीति से गौपालन और जैविक कृषि पर संगोष्ठियां और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)