Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को गौठानों के मल्टी एक्टिविटी कार्य से जोड़ें

24 जनवरी 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिलाओं को गौठानों के मल्टी एक्टिविटी कार्य से जोड़ें – छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि गौठानों में मल्टी-एक्टिविटी के कार्य जैसे मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन तथा स्माल नर्सरी जैसे कार्य किए जा रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षित कर उन्हें इन कार्यों से जोड़ा जाए। इनसे उन्हें रोजगार प्राप्त होगा, वे आत्मनिर्भर होंगे और उनकी आय में बढ़ोतरी भी होगी।

 श्री पटेल ने मुख्यत: समस्त फ्लैगशिप योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान बाड़ी निर्माण की अद्यतन जानकारी ली। साथ ही गोठान में तैयार विभिन्न उत्पादों का विभिन्न संस्थाओं में खपत हेतु लिंकेज के तहत सामुदायिक बड़ी से प्राप्त उत्पाद के विक्रय पर चर्चा की गई।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile