राज्य कृषि समाचार (State News)

मई तक कृषि उपज मंडी समिति इंदौर की आय में सुधार

03 जून 2026, इन्दौरमई तक कृषि उपज मंडी समिति इंदौर की आय में सुधार – कृषि उपज मंडी समिति इन्दौर द्वारा मई 2026 तक की आय (मंडी शुल्क) का विश्लेषण जारी किया गया है। विश्लेषण के अनुसार लगभग 13 माह बाद मंडी की वास्तविक मासिक आय में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही, गेहूं उपार्जन पर प्राप्य मंडी शुल्क एवं आयातित तुअर पर दी गई छूट की प्रतिपूर्ति को शामिल करने पर मंडी समिति की आय में उल्लेखनीय वृद्धि परिलक्षित होती है।

मई माह में वास्तविक मंडी शुल्क आय में बढ़ोतरी –   मंडी समिति के सचिव ने बताया कि मई 2025 में वास्तविक मंडी शुल्क प्राप्ति 4 करोड़ 28 लाख 28 हजार 966 रुपये थी, जो मई 2026 में बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 44 हजार 367 रुपये हो गई है। इस प्रकार मई माह की आय में वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले लगभग 13 महीनों में पहली सकारात्मक वृद्धि मानी जा रही है। हालांकि अप्रैल-मई की संचयी अवधि में वर्ष 2025 के दौरान 10 करोड़ 26 लाख 95 हजार 630 रुपये की तुलना में वर्ष 2026 में 8 करोड़ 93 लाख 64 हजार 871 रुपये का वास्तविक मंडी शुल्क प्राप्त हुआ है।

आयातित तुअर पर छूट एवं गेहूं उपार्जन का प्रभाव –    मंडी सचिव ने बताया कि वर्तमान आय दो प्रमुख कारणों से प्रभावित हुई है। चालू वित्तीय वर्ष अप्रैल-मई 2026 के दौरान आयातित तुअर (दलहन) पर कुल 1 करोड़ 56 लाख 86 हजार 902 रुपये की छूट दी गई है, जिसमें मई माह में 88 लाख 52 हजार 460 रुपये की छूट शामिल है।  इसके अतिरिक्त वर्ष 2026 में गेहूं उपार्जन की कुल 6 लाख 13 हजार 448 क्विंटल मात्रा पर 2,625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से मंडी शुल्क की प्राप्य राशि 1 करोड़ 61 लाख 3 हजार 9 रुपये बनती है। इनमें से मई माह का प्राप्य मंडी शुल्क 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 392 रुपये है।

विश्लेषण में बताया गया है कि यदि शासन के प्रावधानों के अनुसार गेहूं उपार्जन पर प्राप्य मंडी शुल्क प्राप्त हो जाता है तथा आयातित तुअर पर दी गई छूट की प्रतिपूर्ति को आय में शामिल किया जाता है, तो मंडी समिति की कुल संभावित आय 12 करोड़ 11 लाख 54 हजार 782 रुपये तक पहुंच जाएगी।  इस स्थिति में वर्ष 2025 की समान अवधि की 10 करोड़ 26 लाख 95 हजार 630 रुपये की आय की तुलना में लगभग 17.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होगी। वहीं केवल मई माह के आधार पर संभावित वृद्धि का प्रतिशत 48.93 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements