Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को जरूरी सलाह: बेहतर गेहूं उत्पादन के लिए संतुलित उर्वरक जरूरी, DAP की जगह कांपलेक्स और SSP से घटेगी लागत

20 दिसंबर 2025, भोपाल: किसानों को जरूरी सलाह: बेहतर गेहूं उत्पादन के लिए संतुलित उर्वरक जरूरी, DAP की जगह कांपलेक्स और SSP से घटेगी लागत – मध्यप्रदेश के उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास,अलीराजपुर द्वारा किसानों को फसलों में उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह दी गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि अधिक उत्पादन और अच्छी गुणवत्ता के लिए केवल यूरिया या डीएपी पर ही निर्भर न रहें ,बल्कि अन्य वैकल्पिक उर्वरकों का भी सही मात्रा में उपयोग करें।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि डीएपी के विकल्प के रूप में किसान कांप्लेक्स उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। इन उर्वरकों से फसलों को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश तीनों पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि कांपलेक्स उर्वरकों के उपयोग से फसलों में अच्छी बढ़वार, दाना भरना, पौधों में चमक, तथा रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और फसल मजबूत होती है।

उन्होंने गेहूं की फसल के लिए किसानों से अपील की है कि वह प्रति हेक्टेयर 5 बैग यूरिया तथा 3.5 बैग कॉम्प्लेक्स खाद (12:32:16) का उपयोग करें या फिर 5 बैग यूरिया के साथ 7.5 बैग एसएसपी का प्रयोग भी लाभकारी रहेगा। इससे डीएपी की अधिक लागत से बचा जा सकता है। एसएसपी के उपयोग से फसलों को सल्फर और कैल्शियम भी मिलता है, जो मिट्टी और फसल दोनों के लिए लाभदायक है साथ ही खड़ी फसल में नैनो उर्वरक का उपयोग करने से उत्पादन में वृद्धि होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास अलीराजपुर ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि वैज्ञानिकों की सिफारिश के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें। साथ ही कंपोस्ट खाद, गोबर की खाद और केंचुआ खाद का उपयोग करें, जिससे खेत की उर्वरता बनी रहे और किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture