Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि मेले में इफको की उत्कृष्ट भागीदारी

02 अप्रैल 2025, रायसेन: कृषि मेले में इफको की उत्कृष्ट भागीदारी – कृषि विज्ञान केन्द्र नकतरा में आयोजित कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया। कृषि मेले में इफको ने स्टाल लगाकर इफको नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के ड्रोन द्वारा छिड़काव एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी।

किसानों से इसका अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। इफको के स्टाल पर अतिथियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, उप संचालक कृषि श्री दुष्यंत धाकड़, इफको के क्षेत्र प्रबंधक श्री संजीव सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. स्वनिल दुबे उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com