Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको सहकारी क्षेत्र में अग्रणी संस्था: डॉ. देवेन्द्र

17 फ़रवरी 2025, सतना: इफको सहकारी क्षेत्र में अग्रणी संस्था: डॉ. देवेन्द्र – कृषकों को सहकारी समितियों के माध्यम से इफको उत्पाद उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करती है। उक्त उद्गगार सहकारी विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक इफको सतना डॉ. देवेंद्र सिंह ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में आईएफ एफडीसी उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारी सतना, पन्ना जिला तथा इफको बाजार केंद्र और एसएफ़ए सतना उपस्थित थे।

इफको नैनो उर्वरक और अन्य उत्पाद की बिक्री योजना के साथ इफको की व्यावसायिक गतिविधियां, इफको एमसी के कृषि रसायन आईएफएफडीसी के बीज व्यवसाय पर भी चर्चा की गई। उप महाप्रबंधक ने सभी बिक्री केंद्रों से उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद की बिक्री बढ़ाने तथा सहकारी मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए कृषक हित में कार्य करने की सलाह दी तथा इफको सतना में सभी केंद्रों से सहयोग करते रहने का आग्रह किया। इफको नैनो उर्वरकों को वितरण करने पर जोर दिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com