इफको ने बताएं मिट्टी परीक्षण के फायदे
08 मई 2026, नर्मदापुरम (कृषक जगत): इफको ने बताएं मिट्टी परीक्षण के फायदे – जिले के सिवनी मालवा ब्लॉक के ग्राम धामनिया में इफको ने मृदा परीक्षण अभियान के तहत मिट्टी परीक्षण पर जानकारी साझा की । किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं रासायनिक उर्वरक के संतुलित उपयोग ,वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित किया । अभियान के अंतर्गत इफको द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों के कृषकों के खेत से लगभग 200 मिट्टी के नमूने एकत्रित किए जाएंगे।
नमूनों को निःशुल्क जाँच कराई जाएगी तथा जाँच उपरांत किसानों को मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट दी जाएगी। जिससे वे फसल के अनुसार उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर सकें।
मृदा नमूना लेने की विधि, नमूना लेते समय बरतने वाली आवश्यक सावधानियों ,खाद या उर्वरक डालने के तुरंत बाद नमूना न लेने, अत्यधिक गीली या बहुत सूखी मिट्टी से बचने तथा नमूना लेने के लिए साफ उपकरण का उपयोग करने आदि पर मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अर्पित रघुवंशी मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

