इफको संभागीय संगोष्ठी में नैनो उर्वरकों पर जोर
04 जून 2026, जबलपुर (कृषक जगत): इफको संभागीय संगोष्ठी में नैनो उर्वरकों पर जोर – इफको ने संभाग की क्षेत्रीय सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया ।कार्यक्रम में इफको, कृषि विभाग एवं सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों में श्री रजनीश पांडे महाप्रबंधक (विपणन) इफको, डॉ. ओम शरण तिवारी मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफको, श्री हीरेंद्र रघुवंशी मंडल प्रबंधक, मार्कफेड जबलपुर, श्री उमेश कुमार कटहरे उप संचालक कृषि , श्री अमित तिवारी जिला विपणन अधिकारी नरसिंहपुर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने इफको की गतिविधियों एवं मध्यप्रदेश में गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्ययोजना पर की जानकारी दी। वर्तमान उर्वरक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए किसानों को इफको के नैनो उर्वरक, जैव उर्वरक, जैव उत्प्रेरक, विशिष्ट उर्वरक एवं जल विलेय उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग के फायदे बताए।
कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष रघुवंशी उप क्षेत्र प्रबंधक इफको कटनी द्वारा किया एवं श्री प्रतीक गुप्ता क्षेत्रीय अधिकारी इफको सागर ने आभार व्यक्त किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

