Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अतिरिक्त कमाई करना है तो घर की छत पर उगाएं खीरा

23 अप्रैल 2025, भोपाल: अतिरिक्त कमाई करना है तो घर की छत पर उगाएं खीरा – चाहे किसान हो या फिर सामान्य जन सभी अतिरिक्त रूप से कमाई करना चाहते है. ऐसा ही एक रास्ता है घर की छत पर खीरा उगाने की. जी हां यदि आपके घर पर थोड़ी बड़ी छत है तो इसका उपयोग आप खीरा उगाने के लिए कर सकते है

खीरा उगाने के लिए गर्मी का मौसम उपयुक्त है. शुरुआत करने के लिए सबसे पहले आपको गमले या कंटेनर की जरूरत है. आप कम से कम 12-18 इंच गहरे और 12 इंच चौड़े गमले चुनें. आप चाहें तो बड़े गमले या कंटेनर भी ले सकते हैं. बस ध्यान रखें कि इनमें जल निकासी के लिए छेद होने चाहिए. खीरे की जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह की जरूरत होती है. इसके बाद आपको गमले में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का मिश्रण बनाना है. अपने गमले में 40% सामान्य मिट्टी, 30% कम्पोस्ट, 20% रेत और 10% गोबर की खाद मिलाएं. गोबर की खाद बहुत अच्छा प्राकृतिक फर्टिलाइजर है. एक बार मिट्टी तैयार हो जाने पर स्थानीय नर्सरी से अच्छी क्वालिटी के खीरे के बीज ले आएं. आप अपनी मर्जी से देसी या हाइब्रिड किस्में चुन सकते हैं.

आपको मिट्टी में मिलाई गई खाद के अलावा भी फर्टिलाइजर की जरूरत होगी. इसके लिए आप वर्मीकम्पोस्ट या और गोबर की खाद का इंतजाम रखें. जब आपका पौधा बढ़ेगा तो खीरे की बेलों को सहारे की जरूरत होती है. इसलिए बांस की स्टिक, जाली या ट्रेलिस भी तैयार करें. तैयारी करते हुए गमले या कंटेनर को ऐसी जगह रखें जहां खीरे को रोज़ 6-8 घंटे धूप मिले. सबसे पहले अपना गमला तैयार करें. गमले में जल निकासी के लिए तल में कंकड़ डालें. खीरे की मिट्टी में पानी ज्यादा रुकना सही नहीं. फिर मिट्टी का मिश्रण भरें. ऊपर से गमले या कंटेनर को दो इंच खाली छोड़ दें. इसके बाद प्रत्येक गमले में 2-3 बीज एक इंच गहराई पर बोएं. अगर आपका कंटेनर या गमला या ग्रो बैग 18×18 इंच का है तो आप इसमें चार खीरे उगा सकते हैं. बीजों के बीच 6-8 इंच की दूरी रखें.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बीज बोने के बाद उसमें हल्का पानी डालें. मिट्टी को नम रखें, लेकिन जलभराव न होने दें. सुबह या शाम को पानी देना बेहतर है क्योंकि इस वक्त पानी भाप नहीं बनेगा और आपके पौधे को पर्याप्त पानी मिलेगा. जब पौधे 6-8 इंच लंबे हो जाएं, बेलों को सहारा दें. बांस या जाली का इस्तेमाल करें ताकि बेलें फैल सकें. सही सपोर्ट न मिलने पर पौधे में ज्यादा खीरे नहीं उग पाएंगे. हर 15 दिन में जैविक खाद डालें. कीटों से बचाव के लिए नीम तेल का छिड़काव करें. कटाई-छंटाई भी ज़रूरी है. पीले पत्तों को हटाते रहें और फूल आने पर उनकी अतिरिक्त देखभाल करें. खीरे 6-8 इंच लंबे होने पर आप उन्हें तोड़ सकते हैं.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com