राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल संभाग और राज्य के 13 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

01 सितम्बर 2022, इंदौर: शहडोल संभाग और राज्य के 13 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के शहडोल ,जबलपुर, नर्मदापुरम,इंदौर और भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और रीवा, सागर,उज्जैन,चम्बल और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। प्रदेश में बड़वानी शहर में सर्वाधिक 99 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –बड़वानी (सिटी – 99, सेंधवा – 78.3, राजपुर – 64, पानसेमल – 40, तलुन केवीके  – 30, निवाली – 26.6, पाटी – 22, वरला – 6, अंजड़ – 1.2),बैतूल (आठनेर – 65.2, भैंसदेही – 30, प्रभातपट्टन – 17.4, आमला – 6, सिटी – 2.6, मुलताई – 2),विदिशा (सिरोंज – 38, शमशाबाद – 6, ग्यारसपुर – 4),भोपाल (कोलार – 36.4, सिटी – 8.8, बैरसिया – 0.3, बैरागढ़ -ट्रेस ),रायसेन (सुल्तानपुर – 31.4, बेगमगंज – 7, गैरतगंज – 3.2),रतलाम (जावरा – 28, सिटी – 17, ताल – 3),दतिया (सेवढ़ा – 25),देवास (उदयनगर – 22.6, कन्नौद – 5, बागली -2),खण्डवा (सिटी – 22.3, केवीके  – 20, पंधाना – 8, न्यू हरसूद – 7),आगर (सिटी – 19),धार (उमरबन  – 15, नालछा – 5.6, मनावर – 4),खरगोन (सेगांव – 13, भगवानपुरा – 10, सिटी – 8, झिरन्या – 2.8),गुना (बमोरी – 10, कुम्भराज – 3, सिटी -ट्रेस ),इंदौर (महू – 10, एयरपोर्ट – 0.2),शिवपुरी (सिटी – 9, कोलारस – 7),राजगढ़ (सिटी – 8, नरसिंहगढ़ – 7),अशोकनगर (चंदेरी – 8),भिण्ड (सिटी – 7, म्हगांव – 2),सीहोर (बुधनी – 6),बुरहानपुर (सिटी – 2),धोलावाड़ – 17.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  

पूर्वी मध्य प्रदेश – अनूपपुर (पुष्पराजगढ़ – 86, सिटी नार्थ  – 58.4, सिटी साऊथ  – 53.5, बिजुरी – 14, बेनीबारी – 3.4, जैतहरी – 1.2),बालाघाट (वारासिवनी – 87.3, लालबर्रा – 17, सिटी – 9.2, खैरलांजी – 5.2),डिंडोरी (करांजिया – 67.2, बजाग – 56),सिवनी (सिटी – 58.4, घनसौर – 45, लखनादौन – 8, केवलारी – 5),पन्ना (पुरूषोत्तमपुर केवीके  – 51, शाहनगर – 8.4, सिटी – 5),सिंगरौली (माड़ा – 42.8, देवरा केवीके  – 13.5, सिटी – 7.4),जबलपुर (बरगी – 34, शहपुरा – 33, पाटन – 27.4, रांझी – 22.4),छिंदवाड़ा (सौसर – 32.5, पाण्ढुर्णा – 20.8, चांद – 16.2, बिछुआ – 11.8, चौराई – 11, तमिया – 7, हर्राई – 2.6, सिटी – 0.4, एग्रो ओब्स  – 0.2),छतरपुर (खजुराहो – 8), सतना (उचेहरा – 6, रामपुर बाघे. – 1),शहडोल (जयसिंहनगर – 5, गोहपारु – 5),: टीकमगढ़ (बड़ागांव धंसान – 5, खरगापुर – 2), दमोह (पथरिया – 3),उमरिया (मानपुर – 1), खजुराहो – 8.0,   पेंच – 1.6  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

महत्वपूर्ण खबर: भारत से होगा पाकिस्तान को टमाटर और प्याज निर्यात

Advertisement
Advertisement

मौसम केंद्र ने  आगामी 24 घंटों के लिए जो पूर्वनुमान जारी किया है , उसके अनुसार  शहडोल संभाग के जिलों में तथा विदिशा, रायसेन,सीहोर, भोपाल,सतना, कटनी ,झाबुआ ,अलीराजपुर,खरगोन ,बड़वानी,धार, इंदौर,और देवास जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। जबकि भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में तथा रतलाम,उज्जैन ,देवास,आगर एवं शाजापुर जिलों में अनेक स्थानों पर और रीवा,सागर, चंबल एवं  ग्वालियर संभागों के जिलों में तथा मंदसौर ,नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement