Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में कई ज़िलों में अति भारी वर्षा की संभावना

29 जून 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश में कई ज़िलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी है। मौसम केंद्र, भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों में भोपाल, ग्वालियर,जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर , नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन और सागर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई।

वर्तमान में दमोह, छतरपुर / खजुराहो,पश्चिम पन्ना और टीकमगढ़ में भारी वर्षा हो रही है , जबकि नीमच, मंदसौर,गाँधी सागर,भिंड, दतिया,रतनगढ़, शिवपुरी,, कुनों,मुरैना, गुना अशोकनगर , निवाड़ी ओरछा विदिशा,सीहोर , नर्मदापुरम , पचमढ़ी राजगढ़ , आगर ,भोपाल ,इंदौर, बैतूल, रीवा,देवास , धार,मांडू, अलीराजपुर,, बड़वानी , हरदा उज्जैन, छिंदवाड़ा और सिवनी ज़िलों में गरज चमक के साथ  मध्यम वर्षा जारी है। जबकि रायसेन ,शाजापुर,ग्वालियर,रतलाम,खंडवा,ओंकारेश्वर, खरगोन, नरसिंहपुर , सागर, झाबुआ , बुरहानपुर,मंडला , सतना, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली,उमरिया,शहडोल और कटनी ज़िलों में दोपहर पश्चात् हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसम केंद्र ने 30  जून की प्रातः तक जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार  गुना, राजगढ़ ,शिवपुरी,निवाड़ी,अशोकनगर, पन्ना , नीमच, सागर, टीकमगढ़,दमोह,छतरपुर और मंदसौर ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ अति भारी वर्षा होने की संभावना है।  इन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जबकि श्योपुरकलां,भोपाल, दतिया, मुरैना, रायसेन, भिंड, ग्वालियर, विदिशा , अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, उज्जैन,रीवा , उमरिया, जबलपुर , रतलाम,शाजापुर , बालाघाट , नरसिंहपुर, आगर, सिवनी और कटनी ज़िलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है।  इन ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें