राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

18 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में कहीं- कही , इंदौर,  उज्जैन संभागों के जिलों में  कुछ  स्थानों  पर; भोपाल, जबलपुर,शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; नर्मदापुरम, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) : – जयसिंह नगर 127.0, हट्टा  97.6, मुलताई 90.7, पीथमपुर 83.0,  सुल्तानपुर 81.4, इटारसी 81.2,  हातोद  71.0, कोलार 69.0,  महिदपुर 68.0, नबीबाग 67.0,  घट्टिया  66.0,जावर 65.4,  भैंसदेही 65.0,  उमरियापान 60.4, केवलारी 60.0, इंदौर 56.8, अंजड़ 56.0, अरेरा हिल्स  55.4, तराना 54.1,  हर्राई 53.6, आठनेर 53.2, पटेरा 53.0, देवास 52.0, सांवेर 52.0, गौहरगंज 51.8, उमरिया  48.6, शाहपुरा-जबलपुर 48.1, गोरमी 48.0,  उज्जैन  46.0, बागली 44.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम 44.0, करकेली 43.8, सिवनी 43.2, अमरकंटक 43.0, मानपुर 42.5, सीतामऊ 41.6, रीवा-शहर 41.2,अशोकनगर 41.0, विदिशा  40.0, बाड़ी 39.5, प्रभात पट्टन  39.4, पलेरा 39.0, बिलासपुर 38.2, निवाली 37.8, छतरपुर 37.8, चौराई 37.0, गोटेगांव 37.0, रीवा- हु जूर 37.0, सिमरिया  35.0, डिंडोरी  34.3, हाट पिपल्या  34.0, सतवास 34.0, आरोन 33.0, हनुमना 32.0, शाजापुर 32.0, टीकमगढ़ 32.0, राजपुर 31.0,  मटीयारी 31.0, गोगावां 27.0, पाली 26.8, ढीमरखेड़ा 26.5, सिलवानी 26.2, जबेरा 26.0, बड़ौद 25.0,  जुन्नार देव 25.0, नौरोजाबाद 24.2, टोंकखुर्द  24.0, बेगमगंज 22.4, बरहाई 22.2, गौįरहार 22.0, गुलाना 22.0, चितरंगी  21.6,  सेमरिया  21.0, सतना 21.0,  आष्टा  21.0,  चन्नौड़ी 21.0, रायपुरा 20.2,रायसेन 20.2, सनावद 20.0, पवई 20.0, आलोट 20.0,  झार्डा  20.0, नटेरन 20.0,  महू  19.7, हरदा 19.1,  पुष्पराजगढ़ 18.4,  सेंधवा 18.0, खजुराहो-एयर पोर्ट  18.0, जैसीनगर 18.0,  मक्सी  ( माकड़ौन ) 18.0,परसवाड़ा 17.3, राजनगर 17.2, के सली 17.2, कयामपुर 17.0, मेहंदवानी 16.4,   बैरसिया   16.0, पुनासा बांध 16.0, छिंदवाड़ा 15.8, अमरपुर 15.3, गोहपारु  15.0, गुलाबगंज 15.0, बड़वाह 14.0, मोहगांव13.2, पाटी 13.0, बांदा 13.0, मझौली 13.0,  चंदिया  12.8,  बीरसिंहपुर 12.5, भीमपुर 12.0, धुंधड़का 12.0, नईगढ़ी 12.0, मुरैना 12.0, सौसर 12.0, निसर पुर 11.8,  कुक्षी  11.0, रहटगाँव 11.0,  त्योंथर  11.0,घंसौर 11.0, कालापीपल 11.0, बिछिया  10.8, टिमरनी 10.2, आगर 10.0, अलीपुर 10.0, उंचेहरा 10.0, भोपाल 9.6, गढ़ाकोटा 9.6, धनौरा 9.5, समनापुर 9.3, बि छुआ 9.2, बरही 9.0, सिवनी मालवा 9.0, बक्स्वाहा 8.6, पचमढ़ी 8.6, सिंगरौली 8.4, देवरी-रायसेन 8.3, बकाल 8.0,  डोलरिया  8.0, सिरमौर 8.0, सोहावल 8.0, मोमन  बड़ोदिया  8.0, शमशाबाद 8.0,  ग्वालियर  7.8,  परासिया  7.2, शाहपुरा -डिंडोरी  7.2,मैहर 7.2, पाटन 7.1, चि चोली 7.0, बटिया गढ़ 7.0, रीठी 7.0, गुढ़ 7.0, रायपुर  कर्चुलियान  7.0, इछावर 7.0, नसरुल्लागंज 7.0, नि वास 6.8,सिंगौड़ी 6.6, रामनगर 6.3, बहोरीबंद 6.2, सीहोर 6.2,  श्यामपुर6.2, मनावर 6.0,  बा बई/ माखनपुर 6.0, जावरा 6.0, मनगवां 6.0, छपारा 6.0, सोहागपुर-शहडोल 6.0, लटेरी 6.0, गौतमपुरा 5.7, नारायणगंज 5.1, आमला 5.0, नौगांव 5.0, करेली 5.0, जवा 5.0, नागौद 5.0, सिंहावल 5.0, पिपरिया  4.8,  नरसिंहगढ़ 4.6, नालछा 4.4, मझौली 4.4, बनखेड़ी 4.2, ठी करी 4.0, विजयराघवगढ़ 4.0, हरसूद 4.0, अमानगंज 4.0, जयतपुर 4.0, बलदेवगढ़ 4.0, बुरहानपुर 3.8  और  बेनीबारी में  3.4, मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। दमोह, बैतूल, धार, रायसेन,  नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन , सीहोर और   बैतूल जिलों में  भारी वर्षा हुई। 1 जून से 18  सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 21  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 17  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 24  % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी रेखा  भटिंडा , फतेहाबाद, पिलानी,अजमेर, दीसा, भुज से होकर गुज़र रही है। ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी  बिहार और निकटवर्ती क्षेत्रों पर तथा दूसरा चक्रवाती  परिसंचरण  मराठवाड़ा के ऊपर  मध्य समुद्र  तल से 1.5 से 3.1 किमी  की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ट्रफ  दक्षिण उत्तर प्रदेश  के मध्य भागों से मराठवाड़ा के ऊपर बने ऊपरी हवा केचक्रवाती परिसंचरण तक मध्य समुद्र  तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। एक  ट्रफ  मध्य  समुद्र  तल से 0.9 किमी  की ऊंचाई पर,  मध्य प्रदेश के  मध्य  भागों से  पूर्वी विदर्भ , तेलंगाना और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश  होते हुए  पश्चिम – मध्य और संलग्न  दक्षिण – पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है ।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, सिहोर,नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा,  पन्ना ,छतरपुर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि झाबुआ, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं -कहीं ,राजगढ़, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, धार, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,श्योपुरकलां , टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर, तथा भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, देवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज,सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह,सागर, छतरपुर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट चेतावनी दी गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements