राज्य कृषि समाचार (State News)

 मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

29 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश  के  नर्मदापुरम ,  उज्जैन , जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं – कहीं , इंदौर, ग्वालियर , रीवा संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; शहडोल संभाग के जिलों में  अनेक  स्थानों  पर; चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों  पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क  रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  सोंडवा  42.0,  डही  38.0, निवाली 35.2, भिंड  32.0, जावद 31.0, मेहगांव 29.0, गोहद 28.0, राजपुर 27.0, सरदारपुर 26.4, मुरैना 26.0, बड़ौदा25.2, मऊ 22.0, गोरमी 21.0,  कुक्षी  20.0, निसर पुर 18.4,  से गांव 18.0, रावटी 17.0,  आलीराजपुर 16.0, राणापुर 14.1, रौन 14.0,विजय पुर 14.0,  सेंधवा  13.0, अलीपुर 13.0,पुष्पराजगढ़ 12.4, उदयगढ़ 12.3, मिहोना 12.0, कै लाश 12.0,  ग्वालियर  11.3, घाटीगांव 11.1, बैराड़ 11.0, पाटी 10.4, अटेर 10.0, कुसमी 10.0, सिंगरौली 9.4, पेटलावद 9.2,अंबाह 9.2, अंजड़ 9.0, झाबुआ 8.4, धार 8.3, बीरपुर 8.0, सबलगढ़ 7.0, नीमच 7.0, चितरंगी  7.0,  जोबट  6.3, श्योपुर 6.2, चि नोर 6.1, कोतमा 6.0, बड़वानी 6.0,  मल्हारगढ़ 6.0,पोरसा 6.0, बुढ़ार 6.0,  बेनीबारी 5.4, बाग 5.0, देवसर 5.0, बिजुरी 4.2, सरई 4.2, आगर 4.0,  चाचरिया पाटी 4.0, कराहल 4.0, बिलासपुर 4.0, नरवर 3.4, खरगोन  3.2,  कट्ठीवाड़ा 3.0, मनासा 3.0,  सेमरिया  3.0,  जयसिंहनगर 3.0, पोहरी 3.0, मऊगंज 2.8, पचमढ़ी 2.4, सीधी  2.4, भाभरा 2.0, अमरकंटक 2.0, पानसेमल 2.0, अमरपुर 2.0, रामा 2.0,सिंगौड़ी 2.0, शामगढ़ 2.0,  चन्नौड़ी  2.0, माड़ा 2.0,  वेंकटनगर 1.5, थांदला 1.4, भानपुरा 1.4, विजयराघवगढ़ 1.2, मैहर 1.2, बरहाई 1.2, मानपुर 1.2,  उमरिया  1.2, केसली 1.1, अनूपपुर 1.0, भितरवार 1.0, रीठी 1.0, बिलहरी 1.0, अमरपाटन 1.0, मंदसौर 1.0, नईगढ़ी 1.0, गाडरवारा 1.0, आलोट 1.0, मनगवां 1.0, गोहपारु 1.0, शिवपुरी 1.0, पाली 0.8, गरोठ 0.6, नौरोजाबाद 0.6, बैतूल 0.4, खजुराहो-एयर पोर्ट  0.4, लांजी 0.3, सतना 0.3, जबलपुर 0.2, रीवा-शहर 0.1 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  वज्रपात  / झंझावात/  वर्षा से प्रभावित  चंबल  संभाग , रीवा संभाग और शहडोल संभाग के सभी जिले ; और आगर-मालवा,  आलीराजपुर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, छतरपुर, धार, डिंडोरी ,  ग्वालियर , जबलपुर,झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंदसौर,  नर्मदापुरम,  नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, सागर और शिवपुरी जिले।

मौसमी परिस्थिति –  तटीय आंध्रप्रदेश अवस्थित  चक्रवातीय तूफान ‘मोंथा ‘ पिछले  छह घंटों के दौरान 15 किमी  प्रति घंटे की  गति से  उत्तर – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ा, कमज़ोर होकर एक गहरे अवदाब क्षेत्र में  परिवर्तित  होकर दक्षिण -दक्षिण पश्चिम में केंद्रित हो गया।  अगले 6 घंटों के दौरान इसके आंध्र प्रदेश और उससे सटे तेलंगाना और  दक्षिणी  छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर – उत्तर -पश्चिम  की ओर बढ़ने और कमज़ोर होकर एक अवदाब ( डिप्रेशन ) में  परिवर्तित होने की संभावना है।  पूर्व – मध्य  अरब सागर पर  अवस्थित अवदाब  (डिप्रेशन ) पिछले  3 घंटों के दौरान लगभग स्थिर  रहा और आज सुबह 0830 बजे भारतीय समयानुसार उसी क्षेत्र में मुंबई , वेरावल ,पंजिम , मैंगलोर  के अलावा अमिनिदेवी लक्षद्वीप से  850 किमी  उत्तर – उत्तर – पश्चिम में केंद्रित  रहा।अगले 36 घंटों के दौरान इसके  पूर्व – मध्य  अरब सागर  में  उत्तर – पूर्व  की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण ,  दक्षिण हरियाणा  और  संलग्न  राजस्थान  पर मध्य समुद्र  तल से 3.1 किमी  ऊपर की ऊंचाई पर सक्रिय  है।  पश्चिमी विक्षोभ   मध्य  क्षोभ मंडलीय  पश्चिमी  हवाओं में  एक  ट्रफ के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बैतूल, नीमच, मुरैना,  श्योपुर कलां, अनुपपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, विदिशा , राजगढ़, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  दतिया ,छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं ,रायसेन, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, नीमच, ग्वालियर , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी,  पन्ना , दमोह, सागर, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर , नर्मदापुरम , बैतूल, अनूपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर,  नरसिंहपुर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements