Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड 264 नई ग्रामीण सडक़ों का निर्माण करेगा

08 सितंबर 2020, चंडीगढ़। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड 264 नई ग्रामीण सडक़ों का निर्माण करेगा – किसानों की सुविधा के लिए गांवों और मंडियों के बीच बेहतर सम्पर्क प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) जल्द ही कुल 691 किलोमीटर लंबाई की 264 नई ग्रामीण लिंक सडक़ों का निर्माण करेगा। इन पर 265.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

महत्वपूर्ण खबर : खरगोन की पहचान बनेगी लाल मिर्च

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सडक़ों का निर्माण पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, जींद, भिवानी, हिसार, सिरसा, झज्जर, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए नाबार्ड से 207.65 करोड़ रुपये सॉफ्ट लोन के रूप में मांगे जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile