Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कहा है कि प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद निर्विघ्न जारी

23 अक्टूबर 2024, भोपाल: हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कहा है कि प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद निर्विघ्न जारी – हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कहा है कि प्रदेश  में खरीफ फसलों की खरीद निर्विघ्न जारी है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक मंडियों में 35 लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो हुई है, जिसमें से खरीद एजेंसियों द्वारा 31 लाख 22 हजार 866 मीट्रिक टन धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर ली गई है। साथ ही धान खरीद के  4 हजार 314 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों से 21 लाख 35 हजार 806 मीट्रिक टन धान का उठान कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि अब तक कुरुक्षेत्र जिला में सबसे अधिक 7 लाख 19 हजार 497 टन धान की खरीद हुई है। जबकि कैथल जिला 6 लाख 75 हजार 887 मीट्रिक टन धान की खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है।उन्होंने  प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 3 लाख 44 हजार 795 मीट्रिक टन बाजरा भी खरीदा जा चुका है। बाजरे की खरीद के लिए किसानों को 469 करोड़ रुपये का भुगतान उनके खातों में किया गया  है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com