राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान महंगाई राहत कैंपों से आमजन के चेहरों पर खुशी

27 मई 2023, जयपुर । राजस्थान महंगाई राहत कैंपों से आमजन के चेहरों पर खुशी  – राजस्थान राज्य सरकार ने प्रदेश में कल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की है। प्रदेशवासियों को महंगाई से निजात दिलाने के लिए गांव-गांव में महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने यह बात जहाजपुर क्षेत्र के शक्करगढ़ में महंगाई राहत कैंप के दौरान कही।

श्री गुर्जर ने कहा कि देश में महंगाई की मार से आमजन परेशान है। इन शिविरों के माध्यम से 10 योजनाओं में लोगों को पात्रता के अनुसार राहत पहुंचाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

श्री गुर्जर ने कहा कि सरकार के इस प्रयास से आमजन के चेहरों पर खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 25 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज, न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन, कामधेनु योजना के तहत दुधारू पशुओं का बीमा, अन्नपूर्णा फूड किट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए 2000 यूनिट बिजली नि:शुल्क दिए जाने जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए तथा उनसे बातचीत भी की।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement