Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना : कृषक संगोष्ठी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई

18 मार्च 2026, गुना: गुना : कृषक संगोष्ठी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई – ग्राम बढ़ेरा, विकासखंड गुना में गत दिनों कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि श्री संजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती से जुड़े कृषकों सहित क्षेत्र के अन्य किसान भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र आरोन के वैज्ञानिक डॉ. वरुण प्रताप सिंह ने कृषकों को जैविक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जैविक खेती अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। साथ ही विभिन्न फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटों के नियंत्रण तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी  बताया ।

इस अवसर पर बीटीएम आरोन श्री आर.एस. लोधा ने किसानों से नरवाई में आग न लगाने की अपील करते हुए इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती तथा संबंधित कृषि कार्यमाला के बारे में भी जानकारी प्रदान की।बीटीएम बमोरी श्री मुरारीलाल त्यागी ने प्राकृतिक खेती के प्रमुख घटकों जैसे जीवामृत, घन जीवामृत एवं दशपर्णी अर्क बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला के दौरान किसानों को इन विधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में कृषकों को बीआरसी सेंटर का भ्रमण भी कराया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील भील ने किया और बीटीएम गुना डॉ. मनमोहन भूरिया ने आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें