Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना कलेक्टर ने डबल लॉक केंद्र बागेरी और बमोरी सोसाइटी का किया निरीक्षण

23 नवंबर 2024, गुना: गुना कलेक्टर ने डबल लॉक केंद्र बागेरी और बमोरी सोसाइटी का किया निरीक्षण –  कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह द्वारा  गत दिनों  बमोरी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने डबल लॉक खाद्य वितरण केंद्र बागेरी का औचक निरीक्षण कर किसानों से चर्चा कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया और विक्रेता से चर्चा कर पीओएस मशीन के माध्‍यम से खाद वितरण की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि अभी एक मशीन से खाद बंट रहा है। कलेक्टर द्वारा मौके पर ही निर्देश दिए कि अब दो मशीन द्वारा यहां खाद वितरण कराएं। इस दौरान मौके पर उपस्थित किसानों क़ी भीड़ की लाइन बनवाकर लगभग 125 किसानों को टोकन वितरित  कराए  गए। जिन्हें कल इसी केंद्र से खाद वितरण क़ी व्यवस्था कराई जावेगी। इस दौरान महिलाओं व दिव्यांजनों की अलग से टोकन की व्यवस्था कराई गई।  

 समिति प्रबंधक को किया निलंबित  –   कलेक्टर द्वारा बमोरी सोसाइटी का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित किसानों से चर्चा की गई। सोसाइटी पर अनाधिकृत रूप से एक व्‍यक्ति द्वारा सोसाइटी पर ऑपरेटर कार्य किया जा रहा था, जिसके द्वारा एक किसान को जो वितरण पर्ची दी गयी थी, उसमें खाद प्राप्ति का स्‍पष्‍ट उल्‍लेख  नहीं  पाया गया। खाद की मात्रा में अंतर पाया गया। इस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की  गई  और सोसाइटी पर अनियमित रूप से खाद वितरण पाये जाने पर सोसाइटी की दुकान को तहसीलदार द्वारा सील किया गया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा अनाधिकृत रूप से कार्य करने वाले ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिये गये और समिति प्रबंधक श्री राजेन्द्र हरिओद को निलंबन के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये गये।  इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री अशोक कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक सीसीबी श्री अरस्तु प्रभाकर, तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्त गोलिया उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com