गुना : एसडीएम चांचौड़ा ने खाद वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण
10 जून 2026, गुना: गुना : एसडीएम चांचौड़ा ने खाद वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री रवि मालवीय ने चाचौड़ा-बीनागंज स्थित मार्कफेड गोदाम, डबल लॉक केंद्र चाचौड़ा एवं सहकारी समिति पैंची के खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ई-टोकन आधारित खाद वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई। लंबित टोकनों एवं खाद वितरण की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
एसडीएम श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित समय एवं नियमों के अनुसार खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री मयंक खेमरिया, एसएडीओ श्री सिलावट एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

