दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु उन्नत नस्ल के पशुपालन का मिला मार्गदर्शन
28 दिसंबर 2025, बालाघाट: दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु उन्नत नस्ल के पशुपालन का मिला मार्गदर्शन – दुग्ध उत्पादन को सुदृढ़ बनाने एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत 25 दिसंबर को जिले के विभिन्न विकास खंडों में व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की गईं। भ्रमण के दौरान उप संचालक डॉ. एन.डी. पुरी, डॉ. मीता दास, डॉ. प्रतिभा पड़वार, डॉ. नीलिमा मेश्राम, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री शीतल श्रीवास्तव, श्री विवेक कुमार जनबंधु एवं श्री प्रवीण चौधरी उपस्थित रहे।
विकासखंड कटंगी के ग्राम उजाड़ बोपली, गोपालपुर एवं सिंगोड़ी में अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का सत्यापन उप संचालक डॉ. एन.डी. पुरी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से प्रत्यक्ष संवाद कर पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण एवं नस्ल सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा अभियान के तीनों स्तंभों को अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में विकासखंड लालबर्रा के ग्राम कंजई एवं नेवरगांव में संयुक्त संचालक डॉ. वी.एन. मिश्रा द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट कर अभियान का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। उन्होंने पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण एवं बेहतर नस्ल प्रबंधन के लाभों से अवगत कराया।
उप संचालक डॉ एनडी पुरी ने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण पशुपालकों की आय में सतत वृद्धि करना है। अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बन रहा है और पशुपालक आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


