Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए किसान, कोटा-बूंदी डेयरी ने 101.63 लाख रुपए शुद्ध लाभ कमाया  

24 नवंबर 2025, जयपुर: राजस्थान: सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए किसान, कोटा-बूंदी डेयरी ने 101.63 लाख रुपए शुद्ध लाभ कमाया – कोटा-बूंदी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड,कोटा की 27वीं आम सभा शुक्रवार को सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत थे।

कुमावत ने कहा कि किसान की आय वृद्धि में डेयरी की महत्वपूर्ण भूमिका है और कोटा सरस डेयरी इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने डेयरी की 1.50 लाख लीटर क्षमता को बढ़ाकर 3 लाख लीटर करने की स्वीकृति प्रदान की।

कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार ने पशुपालन क्षेत्र में 540 करोड़ रुपये की घोषणाएं की हैं, जिनमें डेयरी नवीनीकरण, पशु आर प्लांट की स्थापना, नए पशु चिकित्सा उपकेंद्र, पॉलीक्लिनिक और चिकित्सालय खोलने जैसे कई कदम शामिल हैं। इसके अलावा लंपी वायरस जैसी पशु बीमारियों के नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डेयरी विकास कोरपस फंड के तहत सरकार ने डेयरी उद्योग के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का कोरपस फंड स्वीकृत किया है। गिर नस्ल सुधार योजना के तहत ब्राजील की उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली गिर नस्ल से गोवंश उन्नत करने की योजना शुरू की गई है, जिससे बेहतर नस्ल के पशु पैदा होंगे और दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। योजना से 23 जिलों के पशुपालक लाभान्वित हो रहे है। मुख्य अतिथि ने समय पर दुग्ध, गुणवत्तापूर्ण व अधिक दूध देने वाली कोटा-बूंदी की 14 समितियों को सम्मानित भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें