Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के नतीजे

11 अप्रैल 2025, अलीराजपुर: भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के नतीजे – भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना अलीराजपुर जिले में भी आयोजित की गई थी , जिसके नतीजे आ गए हैं, जिसमें श्री हर्षद वीरेंद्र गुप्ता की गिर नस्ल की गाय ने प्रतिदिन 16.504 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

श्री गुलाब सिंह सोलंकी ,उपसंचालक पशु चिकित्‍सा सेवाएं अलीराजपुर ने बताया कि जिले  में  भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना का आयोजन दिनांक 5 -6  अप्रैल को   किया गया, जिसमें जिले के 6 विकासखंड से 30 आवेदन पशुपालकों से प्राप्त किये गये एवं विभागीय गठित दलों द्वारा पशुपालकों की दुधारू गायों का 03 समय (सुबह / शाम / सुबह ) का दुग्ध उत्पादन देखा गया।

उक्त प्रतियोगिता मे प्रतिदिन के औसत दुग्ध उत्पादन के आधार पर प्रथम स्थान पर श्री हर्षद वीरेंद्र गुप्ता की गिर नस्ल की गाय जिसका दुग्ध प्रतिदिन 16.504 लीटर एवं  द्वितीय स्थान पर श्री गोपाल ओमप्रकाश गुप्ता की गिर नस्ल की गाय जिसका दुग्ध प्रतिदिन 16.441 लीटर एवं तृतीय स्थान पर श्री लक्ष्मीनारायण बाबूलाल राठौर की गिर नस्ल की गाय जिसका दुग्ध प्रतिदिन 16.095 लीटर रहा। उक्त गायो के पशुपालकों को पुरस्कार राशि क्रमशः प्रथम 51000/- द्वितीय 21000/- एवं तृतीय 11000/- दी जावेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com