Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संत कबीर जयंती पर कल रोहतक में भव्य कार्यक्रम

11 जून 2022, चंडीगढ़ । संत कबीर जयंती पर कल रोहतक में भव्य कार्यक्रम  – संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती के उपलक्ष्य में 12 जून, 2022 को रोहतक की नई अनाज मंडी में भव्य राज्य स्तरीय समारोह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के प्रति लोगों में काफी उत्साह है तथा लोगों को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं तथा सभी समुदायों से आह्वान है कि वे संत शिरोमणी कबीर दास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे इस समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियॉं पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि संत महात्मा किसी समुदाय विशेष के नहीं बल्कि समस्त समाज के लिए पथ प्रदर्शक होते हैं। संत कबीर जी की वाणी जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखलाती है। कबीर साहेब जी ने दुनिया को मानवता और प्रेम का संदेश दिया। उनका दिखाया मार्ग हर पीढ़ी को भाईचारे और सद्भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। संतों के बैठने के लिए भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह में आने वाले लोगों के लिए लंगर और जलपान आदि की व्यवस्था भी की गई है। विभिन्न संस्थाओं व विभागों द्वारा भी विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। समारोह स्थल के नजदीक ही लगभग 6 हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

समारोह के लिए संगत द्वारा आउटर बाईपास से आवागमन किया जाएगा ताकि शहर में यातायात बाधित ना हो। समारोह में आने वाली संगत अनाज मंडी के गेट नंबर एक से समारोह स्थल में प्रवेश करेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 दरअसल,मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सोच है कि सभी संत-महापुरुषों की जयंती बड़े स्तर पर आयोजित की जाए। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ शुरू की गई है। इसके जरिए महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे समाज में फैलाई जा रही हैं। संत कबीर दास जी के अलावा महर्षि कश्यप, महर्षि वाल्मीकि, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और गुरु रविदास जी आदि की जयंती को भी राज्य स्तर पर मनाया जाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित