Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

न्यूनतम तापमानों में क्रमिक वृद्धि की संभावना

14 फरवरी 2022, इंदौर ।  न्यूनतम तापमानों में क्रमिक वृद्धि की संभावना – मौसम विभाग ने  मप्र में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। पिछले 24  घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और भोपाल/उज्जैन संभागों  के जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान  5 डिग्री खजुराहो और नौगांव में दर्ज़ किया गया।

मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार रीवा,शहडोल,जबलपुर ,सागर,इंदौर और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। 15  फरवरी को भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र ने आगामी 16 और 17 फरवरी को  प्रदेश के विभिन्न जिलों के न्यूनतम तापमानों में क्रमिक वृद्धि का दृष्टिकोण व्यक्त किया  है।

महत्वपूर्ण खबर: माँ, बाबूजी का कैंसर से निधन, बेटी ने प्रण कर अपनाई जैविक खेती

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile