Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अयोध्या में आयोजित भारतीय कृषि विश्वविद्यालय के 48वें कुलपति सम्मेलन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं

14 फ़रवरी 2025, भोपाल: अयोध्या में आयोजित भारतीय कृषि विश्वविद्यालय के 48वें कुलपति सम्मेलन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं – भारतीय कृषि विश्वविद्यालय के 48वें कुलपति सम्मेलन में प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल आज कुमारगंज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में मौजूद थीं। विश्वविद्यालय में छात्रों के हितों को लेकर राज्यपाल ने सभी कुलपतियों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि केवल अंतर विश्वविद्यालय से एमओयू से काम नहीं चलेगा। अब वह समय आ गया है कि अब विदेशी विश्वविद्यालय से भी एमओयू किया जाए। कुलपति सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में लगभग 45 विदेशी विश्वविद्यालय हिंदुस्तान में आए थे और उस सम्मेलन में 300 कुलपति भी आए थे। उत्तर प्रदेश के 23 कुलपतियों को मैंने उस सम्मेलन में भेजा था और मैं खुद भी उस सम्मेलन में उपस्थित थी।

उस सम्मेलन में विदेशी विश्वविद्यालय के साथ भारत के चार विश्वविद्यालयों का एमओयू हुआ। आज केवल अंतर विश्वविद्यालय एमओयू कर रहे हैं। पिछले तीन साल से विश्वविद्यालय छात्रों को हितों को लेकर एमओयू कर रहे हैं। आनंदीबेन ने कहा कि अब समय है विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया जाए। विदेशी विश्वविद्यालय किस तरह आगे बढ़े हैं, यह देखने की जरूरत है। हमारे विश्वविद्यालय सीमित हो कर रह गए हैं। अब तो हालात यह हो गए हैं हमारे विश्वविद्यालय के कुलपति भी आपस में नहीं मिलते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपतियों को छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपस में मिलकर विचार विमर्श करना चाहिए लेकिन दुख है कि कुलपतियों का मिलन केवल चाय और नाश्ते तक ही सीमित रह गया है, इसी कड़ी में राज्यपाल ने सम्मेलन के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में बलदाऊ वाटिका की स्थापना भी की, सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com