राज्य कृषि समाचार (State News)

खुशखबरी! मध्यप्रदेश में इस साल से कोदो-कुटकी की MSP पर खरीद होगी शुरू, CM यादव ने किया ऐलान

16 अगस्त 2025, भोपाल: खुशखबरी! मध्यप्रदेश में इस साल से कोदो-कुटकी की MSP पर खरीद होगी शुरू, CM यादव ने किया ऐलान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में भगवान बलराम की जयंती पर आयोजित हलधर महोत्सव में बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोदो-कुटकी का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है और इस साल से इन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद जल्द शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कोदो-कुटकी को देश के साथ-साथ विदेशों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 1671 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। इसके साथ ही मंडला जिले में 226.12 करोड़ रुपये की लागत से 24 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया, जो जिले के विकास में सहायक होंगे।

किसान और जवान दोनों देश की शान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान और जवान दोनों ही देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। जहां किसान मेहनत कर अन्न पैदा करता है, वहीं जवान सीमा पर देश की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है और राज्य कृषि के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी

डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का सबसे तेजी से विकसित होता राज्य है। बीते वर्षों में सिंचाई, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में जबरदस्त सुधार हुआ है। कृषि क्षेत्र में प्रदेश को सात बार कृषि क्रमण पुरस्कार मिल चुका है, दाल उत्पादन में प्रदेश देश में प्रथम और खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोदो-कुटकी के अलावा गेहूं और धान के उपार्जन में भी सरकार का विशेष ध्यान है।

Advertisement
Advertisement

कामधेनु योजना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

सीएम ने बताया कि राज्य में डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 गाय पालने पर 42 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। यह योजना प्राकृतिक खेती और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। साथ ही, प्रदेश में गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के लिए भी कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके तहत प्रत्येक जनपद में एक गांव को वृंदावन गांव बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश के विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय से स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाने और देशभक्त क्रांतिकारियों को याद करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और किसानों की बड़ी संख्या मौजूद थी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement